Uncategorizedमनोरंजन

Mirai : Film Review : तेजा सज्जा को मिल गई फिल्म हिट कराने की Trick

Mirai : Film Review : “जिस दुनिया ने देखा नहीं उसे मुझ पर भरोसा है, जो माँ मेरे साथ नहीं उसे भी मुझ पर भरोसा है। अभी मुझे खुद पर भरोसा करना होगा”। तेजा सज्जा की ये एक डाइअलॉग और सिनेमाघरों मे तालियों सीटटियों का गड़गड़ाट।

ये है मिराई फिल्म का डाइअलॉग। ये फिल्म 12 सप्टेंबर 2025, शुक्रवार को सिनेमाघरों मे प्रदर्शित हुई। तेजा सज्जा इंडियन सुपेरहिरो वाले किरदार निभाने मे माहिर हो गए है। हनुमान फिल्म की अपार सफलता के बाद तेजा सज्जा अब मिराई फिल्म मे अपना जादू दिखा रहे है। फिल्म पीपल मीडिया फैक्ट्री, धर्मा प्रोडक्शंस, होंबले फिल्म्स, मिथरी मूवीज मेकर्स जैसे फिल्म प्रोडक्शंस के अन्डर बनी हुई फिल्म है। वैसे भी ये साउथ इंडियन फिल्म है तो इसमे देखने लायक बोहोत कुछ तो रहेंगा ही। तो चलो कर लेते है इस फिल्म का रिव्यू।

फिल्म की कहानी सम्राट अशोक के दशक के कलिंग युद्ध से कनेक्टेड है, कलिंग युद्ध जहा भयानक हिंसा मे सम्राट अशोक रक्तपात मे पीड़ित हो जाते है, इसके बाद सम्राट अशोक अपने नौ दिव्या शक्तियों को नौ पवित्र ग्रंथों मे डिस्ट्रिब्यूट कर देते है। जैसे की मार्वल के इन्फिनिटी स्टोन्स। इन सभी ग्रंथों मे अलग अलग पॉवर्स है। जिसको मिल दिया जाए तो कोई आम इंसान भी इमॉर्टल बन जाए। तो सम्राट अशोक ने ये नौ ग्रंथों मे से आठ ग्रंथ अपने विश्वसनीय योद्धाओ को सौंपा, और नौवां ग्रंथ (अमरग्रन्थ) ऋषियों को दिया। जिसमे अमरता का रहस्य छुपा था। तो इन सबने पीढ़ी दर पीढ़ी इन ग्रंथों की रक्षा की।

कहानी का विलन महाबीर लामा (ब्लैक सोर्ड)

अब इतनी पावरफुल ग्रंथ एग्ज़िस्ट करते है तो इसे हतियाने क लिए थानोस जैसा पावरफुल शक्स तो आएगा ही, तो इन्हे हासिल करने आता है कहानी का विलन महाबीर लामा, जिसे ब्लैक सोर्ड क नाम से जाना जाता है। इनका किरदार निभा रहे है मानचु मनोज। महावीर लामा के पास अपार शक्तिया है और ये सभी ग्रंथ हासिल करने आया है, जिसमे से ये आठ ग्रंथ हासिल करने मे सफल हो जाता है।

कहानी का हीरो और उसकी माँ (वेधा और अंबिका)

अब नौवां ग्रंथ जिसकी रक्षा अंबिका (श्रिया सरन) कर रही है, इसके पास भविष्य देखने की शक्ति है, और इसने सभी खतरों को पहले ही भांप लिया था और नौववे ग्रंथ की रक्षा क लिए अपने बच्चे वेधा का त्याग किया था। अंबिका वेधा को जन्म देके उसे एक मंदिर मे छोड़ देती है जहा वेधा का एक अघोरी पालन पोषण करता है। 24 साल वेधा की एंट्री होती है मतलब कहानी का हीरो तेजा सज्जा, वेदा हैदराबाद मे एक चोर रहता है, जहा इसे हर एक सुपेरहीरो की तरह उसकी असली पहचान मालूम नहीं रहती। बादमे विभा (रितिका नायक) जो की आश्रम की शिष्य है वो वेधा को ढूंढटी है और वेधा को उसकी असलियत बताने की कोशिश करती है।

वेधा और लामा के बीच जंग

फिल्म मे वेधा अपनी शक्तियों को पहचानता है इसके बाद सभी सुपहीरो फिल्मों की तरह आपको वेधा और लामा क बीच टक्कर देखने को मिलेंगी। इस जंग मे वेधा को अमर ऋषि आगतस्य (जयराम सुब्रमण्यम ), तपस्विनी विभा (रितिका नायक) और खुद गरुड देवता का भी सपोर्ट मिलता है।

फिल्म की स्टोरी मे आपको भारतीय इतिहास, पौराणिक कथाओ और आधुनिक समय का मिक्सर देखने को मिलता है। जहा आपको एक सुपरहिरो, इंडियन mythology से रिलेटेड दिखाई देता है। जैसे मार्वल का मैथोलॉजिकल देवता थोर। फिल्म के किरदारों की बात करे तो तेजा सज्जा तो ऐसे रोल क लिए परफेक्ट फिट बैठ जाते है। इन्होंने हनुमान फिल्म मे ये आलरेडी साबित किया है। उनका चार्मिंग, उनका नटखट अंदाज, उनकी एक्शन देख कर ऑडियंस को ये भा जाते है। इनके किरदार पर नो शक! बाकी किरदारों की बात करे तो श्रिया सरन माँ क किरदार मे भी खूबसूरत दिखती है। मानुच मनोज, जयराम, और रितिका ने भी अपना अपना किरदार बेखुबी से निभाया है। फिल्म के डायरेक्टर है कार्तिक गत्तमनेनी, साउथ की फिल्म्स मे कहानिया कवर करते करते डायरेक्टर लोगों के हाल खराब हो जाते है। एक तो ये कहानिया बोहोत रेसर्च करके बनाते है, इनकी फिल्म्स का रन टाइम भी ज्यादा रहता है और ये सब अरैन्ज करके डायरेक्टर के हाल खराब हो जाते है। पर कार्तिक ने सभी फिल्म की कास्ट को, फिल्म की कहानी को बेखुबी से परदे पर उतरा है। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी की बात करे तो कैमरा एलिमेंट्स, विसुअल स्टोररीटेलिंग अच्छे से सेट की गई है। 60 करोड़ के बजट से बनी फिल्म मे vfx थोड़े वीक लगते है पर ये सब कवर हो जाता है और उतना फरक समज मे आता नहीं। फिल्म मे कही wow moments है जहा गरुड की उड़ान , जबरदस्त एक्शन सीन्स, और हनुमान फिल्म मे जैसे लास्ट मे भगवान हनुमान को दिखाया जाता है वही इस फिल्म मे भगवान राम की झलक दिखाई देंगी। फिल्म का bgm भी जोरदार है। जो फिल्म मे जान डाल देता है। ओवरॉल फिल्म आप सिनेमाघरों मे जाकर देख सकते है।

google – 4.7/5.0

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *