एम.एस. धोनी अब दिखाएंगे बड़े पर्दे पर अपना कमाल

जी हाँ, जैसे एम.एस. धोनी ने क्रिकेट में अपनी लंबी पारी खेली, ढेरों रिकॉर्ड बनाए और देश के लिए बहुत कुछ किया, ठीक वैसे ही अब वह फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसा लगता है कि वह यहां भी लंबे समय तक राज करेंगे।
हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘द चेज़’ (The Chase) का टीज़र रिलीज़ हुआ है, जिसमें एम.एस. धोनी के साथ आर. माधवन भी नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं, जिनकी पिछली फिल्में भी काफी सफल रही हैं। जब फिल्म में एम.एस. धोनी जैसे विश्व-प्रसिद्ध खिलाड़ी, आर. माधवन जैसे जाने-माने अभिनेता और वासन बाला जैसे बेहतरीन निर्देशक साथ हों, तो यह फिल्म यकीनन ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
सोचिए, सिर्फ कुछ गेंदों की बल्लेबाजी देखने के लिए ही फैंस दीवाने हो जाते हैं। जब भी चेन्नई सुपर किंग्स का मैच होता है, पूरा स्टेडियम पीले रंग से भर जाता है। तो अब जब आपके हीरो एम.एस. धोनी पर पूरी फिल्म बनी है, तो सिनेमाघरों में बाढ़ आना तय है। यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें धोनी पहली बार एक्शन करते नज़र आएंगे, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आएगा।
धोनी पहले भी कई विज्ञापनों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। ऐसा लगता है कि वह जिस भी क्षेत्र में हाथ डालते हैं, वह सोना बन जाता है। हमें याद है कि एम.एस. धोनी की बायोपिक ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ एक एवरग्रीन ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने उनका किरदार निभाया था। यह फिल्म आज भी देखने वालों का मन मोह लेती है।
44 साल की उम्र में एम.एस. धोनी का बॉलीवुड में डेब्यू करना यह दर्शाता है कि वह यहां भी एक लंबी पारी खेलना चाहते हैं। यह तिकड़ी—वासन बाला का निर्देशन, आर. माधवन का अनुभव और सबके चहेते एम.एस. धोनी का स्टारडम—मिलकर यकीनन कमाल करेगी। टीज़र देखकर लगता है कि यह फिल्म सुपरहिट होने वाली है।